पूजा भट्ट के नाटक ‘डैडी’ का प्रदर्शन होगा पाकिस्तान में

2/26/2015 5:51:28 PM

मुंबई: फिल्म निर्माता महेश भट्ट के नाटक ‘डैडी’ का पाकिस्तान में प्रदर्शन होने वाला है। यह नाटक वर्ष 1989 मेें इसी नाम से बनी महेश भट्ट की फिल्म पर आधारित है। इस फिल्म से महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।
 
भारत में इसका प्रदर्शन बहुत ही सफल रहा था। इस नाटक का प्रदर्शन नेशनल अकादमी ऑफ परफॉर्मिंग आट्र्स, काराची द्वारा आयोजित किये जा रहे आगामी अंतरराष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव 2015 में किया जाएगा। इसके प्रदर्शन में महेश भट्ट और पूजा भट्ट उपस्थित रहेंगे। इस नाटक में इमरान जाहिद वह भूमिका निभा रहे हैं जिसे फिल्म में अनुपम खेर ने निभाया था।