B''day: ''कुमकुम भाग्य'' की प्रज्ञा की अनदेखी तस्वीरें

2/26/2015 5:54:06 PM

मुंबई: 26 फरवरी 1986 को जन्मीं टीवी शो ''कुमकुम भाग्य'' में प्रज्ञा का किरदार निभा रहीं मशहूर टीवी एक्ट्रैस श्रृति झा आज 29 साल की हो गई हैं। बिहार में जन्मीं और 10 साल कोलकाता, वेस्ट बंगाल में रही और फिर नेपाल जाकर रही प्रज्ञा ने काठमांडू में मॉडर्न इंडियन स्कूल के बाद दिल्ली आकर लक्ष्मण पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की और आगे की पढ़ाई के लिए श्री वेंकटेस्वर कॉलेज में एडमिशन लिया। श्रृति ने कॉलेज के दिनों से ही एक्टिंग में अपना हुनर आजमाना शुरु कर दिया था। 

 
मुंबई आने के बाद उन्होंने शो ''धूम मचाओ धूम'' से छोटे परदे पर एंट्री ली। श्रृति एक एक्टर ही नहीं बल्कि एक बेहद अच्छी डांसर भी हैं। एक शर्मीली और अंधविश्वासी लड़की मालिनी शर्मा का किरदार निभा चुकी और ''बालिका वधू'' में कर चुकी हैं श्रुति ने रोमांटिक ड्रामा ''जिया जले'' में सुनैना की भूमिका निभाई। उन्होंने ''ज्योति'' , ''सूर्या और सुहानी'' (2009), ''रक्त संबंध'' (2010-2011), ''दिल से दी दुआ...सौभाग्यवती भव'' (2011-2012) जैसी कई शोज में वे अपना एक्टिंग का टैलेंट दिखाया।