TV के अकबर ने की शादी (WEDDING PICS)

2/5/2015 5:10:54 PM

मुंबई: टीवी शो ''जोधा अकबर'' के लीड एक्टर अकबर उर्फ रजत टोकस ने शादी के बंधन में बंध गए हैं। 30 जनवरी को उन्होंने गर्लफ्रेंड श्रष्टि नय्यर के साथ उदयपुर (उदयपुर पैलेस) में शादी कर ली है। इस मौके पर होटल को लाइट्स और फूलों से बहुत ही खूबसूरत तरीके से सजाया गया था।

रजत घोड़े की बजाए हाथी पर सवार होकर आए थे। रजत इस दौरान टीवी के अकबर जैसे किरदार में नजर आ रहे थे। क्योंकि उन्होंने अपने कपड़े कुछ ऐसे पहने हुए थी। उनकी दुल्हन श्रृष्टि ने लहंगा पहना हुआ था। इस शादी को अटेंड करने ''जोधा अकबर'' की चुनिंदा स्टार कास्ट भी पहुंची थी। बता दें कि पिछले साल रजत और श्रष्टि ने सगाई की थी।