हरियाणा का छोरा नितिन गोस्वामी बनेगा, ''डॉन''

2/2/2015 1:54:31 AM

हिसार: हरियाणा में हिसार का नितिन गोस्वामी छोटे पर्दे पर चंद्रगुप्त मौर्य में अभिनय की शुरुआत करने के बाद अब बॉलीवुड फिल्म बदमाशिया में हरियाणवी डॉन की भूमिका में दिखेगा। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज हो रही है। 
 
नितिन ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि फिल्म को लेकर वे उत्साहित हैं। हरियाणवी बोली बॉलीवुड को खूब भा रही है। नायक हो या खलनायक सभी डॉयलॉग हरियाणवी में बोलना पसंद करते हैं। नितिन को निगेटिव रोल में मजा आता है। उनके अनुसार निगेटिव रोल में कलाकार अपने अभिनय का वास्तविक प्रदर्शन कर सकता है उतना पॉजिटिव रोल में संभव नहीं है। नितिन गोस्वामी जय-जय बजरंग बली कुबूल है। किस्मत कनेक्शन, सीआईडी शपथ, एनकाउंटर, सावधान इंडिया आदि सीरियलों में अभिनय कर चुके हैं। नितिन गोस्वामी के पिता भूषण गोस्वामी तोशाम में सीआईडी कार्यालय में इचार्ज हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News