Instagram पर लेडी गागा ने शेयर की हॉट पोल डांस वीडियो

1/28/2015 4:35:26 PM

 लंदन : हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा हमेशा से अपनी वाइल्ड अदाओं के कारण सुर्खियों में रहती हैं। जी हां अक्सर कुछ नया और अलग कर  अपने फैंस को चौकाने वाली वाली गागा इन दिनों पोल डांस की ट्रैनिंग ले रही हैं। 

गागा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है।  जिसमें वह अपने खास दोस्तों के साथ पोल डांस करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही 

गागा ने वीडियो शेयर करते हुए अपने फैंस को सुझाव भी दिया है कि पोल डांस का यह सेशन सुबह 10:45 बजे लाभदायक हो सकता है। उन्होंने लिखा है कि  यह वीडियो दोस्तों के साथ पार्टी और उसके हैंगओवर का आफ्टर इफेक्ट है। 

वीडियो में गागा काले रंग की स्पोर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर गागा के इस वीडियो की खूब चर्चा भी हो रही है। वहीं एक और वीडियो शेयर करते हुए गागा ने लिखा है कि वह यकीन नहीं कर पा रही हैं कि देर रात शराब पीने और जागने के बाद वह ऐसा कुछ भी कर सकती हैं।