मास्टरशेफ इंडिया को होस्ट करेंगे अक्षय कुमार

1/4/2015 10:23:06 AM

नई दिल्ली : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार एक बार फिर टेलीविजन रियलिटी शो मास्टरशेफ इंडिया को होस्ट कर सकते है। अक्षय कुमार ने मास्टरशेफ इंडिया के पहले संस्करण को होस्ट किया था। 

अक्षय ने हाल ही में रियलिटी शो डेयर 2 डांस को होस्ट किया था। चर्चा है कि अक्षय कुमार अब फिर से मास्टरशेफ इंडिया के अगले संस्करण को होस्ट कर सकते है। बताया जाता है कि शो की प्रोग्रामिंग टीम अक्षय को शो में महा-जज के रू प में लाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल कुछ तय नहीं है। इस बारे में अभी बात चल रही है। 

मास्टरशेफ इंडिया का चौथा संस्करण स्टार प्लस चौनल पर प्रसारित होगा। मशहूर शेफ संजीव कपूर विकास खन्ना और रणवीर बरार इसके निर्णायक होंगे। शो का प्रीमियर जनवरी के अंत में होने की संभावना है।