आरती सिंह ने बताई एक्स बाॅयफ्रेंड के निधन के बाद कैसी है अंकिता की हालात, बोली-''उसे कुछ देर अकेला छोड़ दो...''

7/6/2020 3:21:33 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से अलविदा कहे तीन हफ्ते हो गए है। एक्टर ने 14 जून को बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। एक उभरते सितारे का यूं सुसाइड करने से हर कोई सदमे में हैं। हर किसी के लिए ये मानना कि सुशांत अब नहीं है ये काफी मुश्किल हैं। सुशांत के फैंस, परिवार वाले अभी भी एक्टर के निधन के गम में डूबे है। सुशांत के निधन से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे को भी काफी सदमा लगा है।

अंकिता आज भी सुशांत को याद कर रोती हैं। इसी बीच हाल ही में बिग बाॅस 13 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस आरती सिंह ने सुशांत के जाने के बाद अंकिता कैसी हैं इस बारे में बात की। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए  आरती ने कहा-'मैं सुशांत से अंकिता के जरिए मिली थी। सुशांत एक अच्छा लड़का था। उसकी सोच बहुत सकारात्मक थी।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुझे अंकिता लोखंडे की चिंता हुई। जिसके बाद मैंने अंकिता लोखंडे को फोन किया। अंकिता इस बारे में किसी से कोई बात नहीं करना चाहती है। उसको संभलने के लिए कुछ समय की जरुरत है। हमें उसे कुछ समय देना चाहिए।'

बता दें कि दिल बेचारा एक्टर के निधन के बाद से ड्रिप्रेशन को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। वहीं इस इंटरव्यू में आरती ने खुद की डिप्रेशन से लड़ने की कहानी को भी बताया। उन्होंने कहा वह मेंटल हेल्थ जैसी विषय में कुछ एक्सपर्ट नहीं हैं हालांकि एक समय ऐसा था जब उनके पास प्रोफैशनल लाइफ में सब कुछ था लेकिन वह अंदर से काफी टूटी हुईं थीं। मुझे लगने लगा था कि अब मेरी कभी शादी नहीं होगी।

लोगों को कभी ये बात पता ही नहीं चली कि मेरे दिल में क्या चल रहा है। जिसके बाद एक समय ऐसा भी आया जब मेरे चेहरे पर डिप्रेशन साफ झलकने लग गया था। आरती ने आगे कहा-'मेरे बास बात करने के लिए काफी लोग थे। उनके बिना मैं संभल नहीं पाती। कभी कभी कुछ घटनाओं की वजह से हम डिप्रेशन में चले जाते हैं। इस समय दिक्कत ये आती है कि लोग हमारी बात सुन तो लेते हैं लेकिन केवल हम ही अपनी मदद कर सकते हैं।'

Smita Sharma