माथे पर कुमकुम...कलीरे...सुर्ख लाल लहंगे में राजकुमारी से कम नहीं लगी आरती सिंह, गोविंदा की भांजी के चूड़े ने खींचा सबका ध्यान

4/27/2024 12:02:00 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी आरती सिंह शादी के बंधन में बंध गई हैं। आरती सिंह ने 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग इस्काॅन मंदिर में सात फेरे लिए। आरती की शादी शादी टाॅक ऑफ द टाउन रहीं। इसकी पहली वजह थी आरती के मामा यानि एक्टर गोविंदा जिनका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। दरअसल, गोविंदा और आरती के भाई कृष्णा अभिषेक के बीच सालों से खटपट थी। ऐसे में हर किसी को आरती की शादी में बस गोविंदा का इंतजार था।

 

वहीं गोविंदा भी मामा का फर्ज निभाते हुए शादी में पहुंचे। इसके अलावा आरती के लुक्स ने भी खूब चर्चा बटोरी। हल्दी सेरेमनी से लेकर फेरे तक आरती सिंह ने अपने लुक्स के साथ कोई समझौता नहीं किया। वह हर आउटफिट में अलग और बेहद ही प्यारी लग रही थीं। शादी वाले दिन तो उनकी खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। एक्ट्रेस ने इस दौरान एक नहीं बल्कि दो ब्राइडल लुक कैरी कर दिल जीत लिया।

हसीना ने  पेस्टल शेड्स के ट्रेंड को छोड़ वरमाला के लिए सुर्ख लाल लहंगे को चुना।  रेड लहंगे में वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। इस लहंगे पर गोल्डन सितारों से हैवी वर्क किया गया था, जो इसकी खूबसूरती को बढ़ा रहा था।

लहंगे के ऊपर के पोर्शन पर गोल्डन सितारों से धारियां बनी हुई थीं, तो हर कली में फूलों का डिजाइन भी बना हुआ था। वहीं, नीचे के पोर्शन पर हैवी बॉर्डर था और फिर उसके ऊपर सभी कलियों में फूलों के बीच सितारों से बने हिरण थे। इसमें पत्तियों को ग्रीन सितारों से बनाया गया था जो इस ब्राइडल अटायर में एक अलग टच ला रहा था।

 

ब्लाउज

आरती के ब्लाउज का डिजाइन भी बेहद खास था। डीप वी नेक शेप का का ब्लाउज कैरी कर अपने लुक को बोल्ड टच दिया। इसकी चोली पर फूलों का डिजाइन था, तो स्लीव्स और नीचे के बॉर्डर को कर्व रखा गया था। जिन पर रेड मोती लटके थे। 

 

दो दुपट्टे

ब्राइड ने अपने रेड लंहगे को दो दुपट्टों के साथ स्टाइल किया था। जिनमें से एक को उन्होंने अपने सिर पर ओढ़ा था, तो दूसरे को अपने पल्लू की तरह स्टाइल किया था। जिस पर कढ़ाई के साथ गोटा पट्टी की लेस लगी थी।

 

ज्वेलरी

उन्होंने माथापट्टी पहनी, तो उसके मैचिंग इयररिंग्स, नेकलेस और हाथफूलों को भी कैरी किया था। कुंदन की इस ज्वेलरी पर रेड और ग्रीन कलर के मोती लगे थे। इसके साथ ही ब्राइड ने बड़ी सी नथ पहनी, जिसकी डोरी मोतियों से बनी थी। ये नथ इस बाला की ब्यूटी को और बढ़ा रही थी। नई नवेली दुल्हन ने लाल चूड़े, कलीरे और कुछ रिंग्स के साथ अपने लुक को पूरा किया। आरती का चूड़ा भी बेहद खास था इसके कड़े के ऊपर एक्ट्रेस का नाम लिखा था। 

 

हेयरस्टाइल

अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों का स्लीक बन बनाकर उनमें गजरा लगाया था। ये हेयरस्टाइल उनकी माथापट्टी और ओवरऑल लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।

 

मेकअप

ब्राइड ने अपने मेकअप को काफी सटल रखा था जो उनके फीचर को बड़ी ही खूबसूरती से इनहैंस कर रहा था। वसबसे ज्यादा ध्यान आरती के माथे पर लगे कुमकुम ने खींचा जो आजकल कम ही दुल्हन लगाए दिखती हैं।


 

Content Writer

Smita Sharma