प्रभास के साथ फिल्म करने पर Troll हुईं अर्शी बेगम, यूजर्स कर रहें हैं खिंचाई

1/22/2018 4:17:24 PM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की कंटेस्टेेंट और आवाम की चहेती अर्शी खान ने ट्वीट पर जानकारी दी थी कि वो बाहुबली फेम प्रभास के साथ फिल्म में काम करने वाली है।

PunjabKesari

फिल्म में अर्शी का क्या रोल होगा इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि अभी यह खबर सच है या नहीं इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसा भी हो सकता है कि ये अवाम की चहेती अर्शी की कोई शैतानी हो लेकिन अर्शी के ट्विटर पर जैसे ही ये खबर पोस्ट हुई, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उनकी जमकर खिंचाई की।

PunjabKesari

कोई इस खबर से खुश दिखा तो किसी ने इसे अर्शी का पब्लिसिटी स्टंट बताया। उनके इस ट्वीट पर कई मजेदार कमेंट किए गए हैं। यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।दरअसल, अर्शी ने अपने ट्वीट में सलमान खान, बिग बॉस और कलर्स चैनल को धन्यवाद बोला है। 

PunjabKesari

खबरों की मानें तो अर्शी बेगम अब जोखिम भरे रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन-9 का हिस्सा बन सकती हैं। वैसे एंटरटेनमेंट के मामले में तो अर्शी का कोई सानी नहीं है लेकिन स्टंट में वह कितना टिक पाएंगी यह तो वक्त ही बताएगा।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News