सपना चौधरी के बाद अर्शी खान के हाथ लगा बड़ा ऑफर, बॉलीवुड में कर रही हैं एंट्री !!

1/3/2018 5:02:44 PM

मुंबई: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 बीते कुछ हफ्तों पहले अर्शी खान को कम वोट्स की वजह से घर से बेघर होना पड़ा। अर्शी के जाने के बाद शो की टीआरपी  में भी काफी गिरावट आई है। इतना ही नहीं बल्कि घरवालों के लिए काफी चौकाने वाला था लेकिन अब अर्शी घर से बाहर आ चुकी है। हाल ही में अर्शी को लेकर बड़ी खबर सामने आईं है। 

ख़बरों की माने तो सपना चौधरी के बाद अर्शी भी बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। अर्शी खान के मैनेजर और पब्लिसिस्ट फ्लिन रेमेडियोज की माने तो उन्हें बॉलीवुड की बड़ी फिल्म हासिल हुई है। बताया जा रहा है कि अर्शी ने बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म को साइन किया है। हालांकि, वो इतने जल्दी इस फिल्म का नाम नहीं रिविल कर सकते है। वो बिग बॉस के फिनाले के बाद इस फिल्म के बारे में बताएँगे। वहीं बिग बॉस खत्म होने के बाद अर्शी अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी का भी आयोजन करने वाली है। अर्शी पिछले साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों में रही हैं। उन्हें इस लिस्ट में दूसरा नंबर हासिल हुआ है। अर्शी, बिग बॉस के घर में एक अलग ही रूप में नज़र आई है। उन्होंने घर में रहकर शुरूआती दिनों में हिना खान और बाकी घरवालों के नाक में दम किया था।