मुंबई से अपने होमटाउन पहुंची अर्शी खान, कोरोना आइसोलेशन का अनुभव शेयर कर बोली- वहां अकेले में डर लगता था

5/29/2021 7:24:59 PM

मुंबई. 'बिग बॉस 14' फेम अर्शी खान एक महीने पहले कोरोना संक्रमित हो गई थी। अब अर्शी ने कोरोना को मात दे दी है और अपने घर भोपाल लौट आई है। एक्ट्रेस काफी खुश है। कोरोना कोरोना पॉजिटिव आने के समय एकट्रेस मुंबई में थी और वहां की आइसोलेट थी। हाल ही में अर्शी ने आइसोलेशन के अनुभव को शेयर किया है।


अर्शी ने कहा- 'शेरू मुंबई में ही है। मैं उसे इसलिए नहीं लाई क्योंकि उसके साथ इन्फेक्शन आ सकता था। जब मैं लुधियाना में शूटिंग कर रही थी तो बहुत सी लड़कियां शेरू को पकड़ती थीं और उसके साथ तस्वीरें लेती थीं। हो सकता है कि उनमें से कोई कोरोना संक्रमित भी हो। शेरू अर्शी का खिलौना है जो काफी चर्चा में आ गया था।


अर्शी ने आगे कहा- '18 दिन का एक्सपीरियंस बहुत डरावना था। इस समय पता चला कि जिंदगी कितनी अनिश्चित होती है। शुक्र है कि मेरा अनुभव इतना बुरा नहीं था क्योंकि डॉक्टर हमेशा वीडियो कॉल पर मौजूद रहते थे। अकेले ही मुझे अपनी तबीयत, खाने और घर का पूरा ख्याल रखना पड़ रहा था। मेरे पास दिन गिनने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं था। मुंबई में काफी अकेला और डरी हुई महसूस करती थी।'


इसके अलावा अर्शी ने कहा- 'शुक्र है कि मेरे पास अली गोनी और राहुल वैद्य जैसे दोस्त हैं जो रोजाना मेरा हालचाल लेते रहते थे। मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं कि मुंबई वापस लौटूं और उनके साथ धमाल मचाऊं। होम क्वारंटाइन के दौरान हम तीनों लंबे समय तक वीडियो कॉल्स पर बात किया करते थे। मैं सलमान खान जी की बहुत बड़ी फैन हूं। वह हमेशा मेरी तारीफ करते हैं।'

Content Writer

Parminder Kaur