BB के घर में महिलाओं का राज, अर्शी ने हितेन से करवाया एेसा काम कि वह हो गए शर्म से पानी-पानी

12/5/2017 3:43:15 PM

मुंबई: रियालिटी शो बिग बॉस 11 में बिग बॉस ने इस हफ्ते का लग्जरी टास्क बजट दे दिया है। इस बार के लग्जरी टास्क बजट की वजह से घर का माहौल बहुत ही मजेदार हो गया है।

दरअसल, इस टास्क के हिसाब से घर पर इस बार महिलाओं का राज होगा और घर के सभी पुरुष, महिलाओं के सेवक बनकर रहेंगे। इतना ही नहीं सभी पुरुष को महिलाओं की हर बात माननी होगी। इस टास्क के तहत महिलाएं, पुरुषों से मनमर्जी का काम करवा रही हैं।

अर्शी खान ने टास्क का सहारा लेते हुए विकास गुप्ता और हितेन तेजवानी से वो काम करवाया, जिससे दोनों शरमा गए। दरअसल, अर्शी ने हितेन-विकास को आदेश दिया कि वे उनके हाथ पर लोशन लगाएं।

हितेन तो इतने ज्यादा शरमा गए कि उन्होंने लोशन लगाते समय अपनी आंखें तक बंद कर ली। इतना ही नहीं अर्शी ने दोनों से कहा कि वे स्विमिंग पूल में जाकर उन्हें इम्प्रेस करें।

शिल्पा शिंदे ने टास्क के तहत कहा कि प्रियंक और आकाश उनके पीछे-पीछे घूमेंगे। शिल्पा, प्रियंक और आकाश को घर की सफाई करने को कहती है। प्रियंक बर्तन साफ करते हैं और आकाश झांडू लगाने लगते हैं।

वहीं, लव त्यागी हिना खान के सामने आइना लेकर खड़े होते ताकि वे मेकअप कर सके। इसके बाद हिना लव और पुनीश का मेकअप करती है और दोनों को साड़ी पहनाती है। फिर दोनों से अपने पैर दबवाती हैं। सही से पैर न दबाने पर वे लव को एक लात भी मारती हैं और कहती है कि सही से करो।