''बीड़ी जलइले'' गाने पर ठुमके लगाती नजर आई अर्शी खान, video viral

7/28/2018 12:45:22 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस अर्शी खान अक्सर अपनी हाॅट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अर्शी मे अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की। दरअसल, अर्शी जल्द ही &TV के शो'' बिट्टी बिजनेस वाली'' में नजर आने वाली हैं। यह वीडियो उसी दौरान की है। सीरियल में शादी के सीक्वेंस में वह अपने डांस से सभी का दिल जीतेंगी। 

 

 

A post shared by Arshi khan (A.K) (@arshikofficial) on

 

 

 इस वीडियो में वह  फिल्म ओमकारा में बिपाशा बसु पर फिल्माए गए हिट सॉन्ग ''बीड़ी जलइले जिगर से पिया'' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह स्टाइलिश लहंगा पहने नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 

बता दें कि अर्शी सोशल साइट पर भी काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपनी हाॅट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अर्शी सनी लियोन के मुकाबले 2017 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सैलिब्रिटी बन गई है।  

 

 

अर्शी का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया। यह वीडियो अर्शी के फोटोशूट के दौरान के लम्हों का मैश-अप है।
 

Neha