बिकिनी पहन द ग्रेट खली के साथ भोजपुरी गाने पर थिरकी अर्शी खान, वीडियो ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
10/4/2021 4:17:46 PM
मुंबई. बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान इन दिनों पहलवान द ग्रेट खली के साथ कुश्ती की ट्रेनिंग ले रही हैं। हाल ही में अर्शी ने खली के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस खली के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। अर्शी और खली का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में अर्शी क्रीम बिकिनी एंड ग्रे ट्राउजर में नजर आ रही है, जिसे एक्ट्रेस ने ब्लू जैकेट के साथ टीमअप किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है। वहीं खली ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। दोनों भोजपुरी सॉन्ग 'होठों पर लाली' पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें इससे पहले अर्शी खली के साथ कांटा लगा गाने पर डांस करती दिखी थीं। अर्शी ने एक इंटरव्यू में खली को अपना दोस्त बताया था और कुश्ती सीखने के बाद स्पोर्ट्स में शामिल होने की बात कही थी। काम की बात करें तो अर्शी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।