अरशद वारसी ने बनाई गजब की बॉडी, ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़े फैंस के होश

9/18/2021 12:08:16 PM

मुंबई. एक्टर अरशद वारसी इन दिनों अपनी एक फिल्म की तैयारियों में लगे हुए हैं। इसके लिए एक्टर ने गजब की बॉडी बनाई है। एक्टर ने ट्रांसफॉर्मेशन की दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है, जिसे देख कर फैंस के होश उड़ गए हैं। 


अरशद ने दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में एक्टर काफी फिट नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में एक्टर काफी हट्टे-कट्टे दिख रहे हैं। अरशद के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देख कर सभी हैरान रह गए हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अरशद ने लिखा- 'अभी लंबा जाना है। अपने अगले प्रॉजेक्ट के लिए शेप में आ रहा हूं।' फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी अरशद के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।


काम की बात करें तो अभी अरशद के नए प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि कुछ समय पहले ही एक्टर ने फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग पूरी की थी। इस फिल्म में एक्टर के साथ अक्षय कुमार, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस, बॉबी देओल, प्रतीक बब्बर और पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। ये फिल्म 26 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।

Content Writer

Parminder Kaur