Throwback Picture: टाॅवेल पहन बहन संग पोज देते सलमान,अर्पिता की शादी में इस अंदाज में घूम रहे थे भाईजान

3/6/2021 11:33:30 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान की तहर ही उनकी लाडली बहन अर्पिता खान भी हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। सलमान अर्पिता से बहुत प्यार करते हैं। दोंने ही आपस में एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते नजर आते हैं। अर्पिता खान आए दिन भाई सलमान के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

PunjabKesari

हाल ही में अर्पिता खान ने अपनी शादी के समय की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में सलमान खान अनोखे अंदाज में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि  सलमान खान टॉवेल पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अर्पिता व्हाइट कलर के लहंगे में ​बिना मेकअप दिखाई दे रही हैं।

PunjabKesari

दोनों भाई-बहन  कैमरे को देख मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर के साथ अर्पिता खान ने लिखा-'बेहद प्यारी यादें।' फैंस के साथ स्टार्स भी भाई बहन की इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। एक्टर और होस्ट मिनी माथुर लिखती हैं - 'मुझे ये सुबह बहुत अच्छे से याद है।'

PunjabKesari

बता दें कि अर्पिता ने साल 2014 में आयुष शर्मा सं शादी रचाई थी। उस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई रहीं थीं। कपल के दो बच्चे हैं। सलमान खान अक्सर अर्पिता के बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो सलमान अपने जीजा और एक्टर आयुष शर्मा के साथ फिल्म 'अंतिम' में नजर आए थे। सलमान खान एक पुलिस अधिकारी और आयुष शर्मा एक गैंगस्टर का रोल करते दिखाई देंगे। फिल्म महेश मांजरेकर के डायरेक्शन में बन रही है।इसके अलावा सलमान राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई में नजर आएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News