सोहेल खान के घर पधारे गणपति, भाई के घर बप्पा की प्रतिमा लेकर पहुंची अर्पिता

8/22/2020 3:18:16 PM

मुंबई: विघ्नहर्ता, बुद्धि,समृद्धि और सौभाग्‍य के देवता श्री गणेश के जन्म का का पावन पर्व 'गणेश चतुर्थी' आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस त्योहार को 'विनायक चतुर्थी' भी कहा जाता है। हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड सेलेब्स के घर बप्पा का स्वागत किया गया है। शिल्पा शेट्टी से लेकर एकता कपूर तक ने बप्पा का स्वागत धूमधाम से किया।

वहीं एक्टर सलमान खान के भाई सोहेल खान ने भी अपने बांद्रा वाले घर में बप्पा का स्वागत किया। बहन अर्पिता सोहेल के घर बप्पा की मूर्ति लेकर पहुंची।

 

इस मौके पर सोहेल के घर उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री और मां हेलन भी उनके साथ दिखीं। इस दौरान अर्पिता और अरवीरा सूट पहने हुए ट्रेडीशनल अवतार में नजर आईं।

बता दें कि बीते साल अर्पिता के घर गणपति पधारे थे। उस दौरान खान परिवार ने 14 सालों में पहली बार यह फैसला लिया था कि बप्पा सलमान खान के घर नहीं बल्कि अर्पिता के घर पधारेंगे।

वहीं इस साल गणपति बप्पा सोहेल खान के घर पधारे हैं। खान फैमिली के घर बप्पा के दर्शन के लिए कई स्टार्स पहुंचते हैं। 

Smita Sharma