आइफा अवार्ड में पहुंची सलमान की प्रेग्नेंट बहन, ब्लैक ऑउटफिट में नजर आई जोड़ी

9/19/2019 5:08:47 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्टर आयुष शर्मा और उनकी वाइफ अर्पिता खान शर्मा जल्द की दूसरे बच्चे का वेलकम करने जा रहे हैं। इस जोड़ी ने बुधवार को मुंबई में इंडियन इंटरनेशन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (आइफा) 2019 के ग्रीन कारपेट पर मीडिया से बात करते में खुलासे किए।

आइफा अवार्ड में दोनों कपल ब्लैक आउटफिट में पहुंचे और वहां जर्नलिस्ट के साथ ये बड़ी खबर शेयर की। आयुष और अर्पिता का एक तीन साल का बेटा आहिल भी है। दोनों 2014 में शादी के बंधन में बंधे थे।

अर्पिता खान की कुछ दिन पहले गणेश महोत्सव पर भी तस्वीर सामने आईं थीं। वह भगवान गणेश की बड़ी फॉलोवर हैं और हर साल अपने घर में गणपति उत्सव मनाती हैं। फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स भी इस दौरान उनके साथ नजर आते हैं। 

वर्क फ्रंट पर, आयुष अगली बार करण ललित बुटानी की "क्वाथा" में कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल कैफ के साथ दिखाई देंगे।

Edited By

Akash sikarwar