एक्टर अरमान कोहली के भाई रजनीश कोहली का निधन, किडनी फेल होने के चलते तोड़ा दम

4/8/2021 10:30:47 AM

मुंबई. डायरेक्टर राजकुमार कोहली के छोटे बेटे और एक्टर अरमान कोहली के भाई रजनीश कोहली का 7 अप्रैल को निधन हो गया है। रजनीश ने 44 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। रजनीश की दोनों किडनी में इंफेक्शन थी। जिसके चलते उनकी दोनों किडनी फेल हो गई और उनकी मौत हो गई। रजनीश के परिवार के सदस्य ने ही इस बात की जानकारी दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार रजनीश की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें मुम्बई के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्होंने मंगलवार की‌ रात को दम तोड़ दिया। रजनीश शारीरिक तौर पर विकलांग थे और चलने-फिरने नहीं सकते थे, दरअसल 14 साल की उम्र में रजनीश एक हादसे के शिकार हो गए थे। जिसके बाद वह चल फिर नहीं पाए और वह घर पर ही रहते थे। रजनीश लाइमलाइट की दुनिया से काफी दूर थे। अरमान अपने बेटे की तरह ही रजनीश का ख्याल रखते थे और उसकी हर जरूरत का ध्‍यान रखते थे।


बता दें अरमान कोहली कई अरमान कोहली ने कई फिल्मों में काम किया है। जिनमें 'जानी दुश्‍मन: एक अनोखी कहानी', 'एलओसी करगिल' और 'प्रेम रतन धन पायो' शामिल हैं।

Content Writer

Parminder Kaur