अर्जुन तेंदुलकर को ''नेपो किड'' कहने पर भड़के फरहान अख्तर,बोले-''भाई भतीजावाद जैसे शब्द यूज कर उसे खत्म मत करो''

2/20/2021 5:09:01 PM

मुंबई:  इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का हाल ही में टीम मुंबई इंडियंस में चयन हुआ। उनके इस सलेक्शन के बाद से ही  नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है। लोगों का कहना है कि सचिन का बेटा होने की वजह से उन्हें टीम में आसानी से ले लिया गया था। अर्जुन को 'नेपोटिज्म किड' कहकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है।

PunjabKesari

हालांकि कुछ लोग अर्जुन तेंदुलकर के समर्थन में भी आए। वहीं अब बाॅलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रहे अर्जुन तेंदुलकर के सपोर्ट में फरहान अख्तर ने ट्वीट किया।

PunjabKesari

 

उन्होंने  ट्वीट कर लिखा-'मुझे लगता है कि मुझे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में यह कहना चाहिए। हम अक्सर एक ही जिम में वर्कआउट करते हैं और मैंने देखा है कि वह अपनी फिटनेस पर किसनी मेहनत करते हैं। उसका ध्यान बेहतर क्रिकेटर बनने पर है। अर्जुन के लिए भाई-भतीजावाद शब्द का प्रयोग करना अनुचिक और क्रूर है। शुरू होने से पहले ही उसके उत्साह को मत मारो।'

PunjabKesari

इसके पहले अर्जुन तेंदुलकर की बहन सारा तेंदुलकर ने भी ट्रोलर्स को कराबा जवाब दिया था। उन्होंने अपने इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर लिखा था-'कोई भी तुमसे तुम्हारी इस उपलब्धि को नहीं छीन सकता। ये तुम्हारी है।'
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News