मलाइका संग ब्रेकअप की खबरों को अर्जुन ने बताया ''shady rumours'', लेडी लव के साथ शेयर की स्टनिंग तस्वीर

1/13/2022 10:52:10 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बी-टाउन के हाॅठ कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर एक-साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। बुधवार सुबह से ही सुबह से ही ऐसी खबरें वायरल हो रही हैं कि लवबर्ड्स का ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप की खबर के बाद से ही फैंस अर्जुन कपूर से पूछ रहे हैं कि उन्होंने मलाइका अरोड़ा का साथ क्यों छोड़ा है?

वहीं इन अफवाहों को बढ़ता देख बुधवार शाम अर्जुन ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेडी लव संग मिरर सेल्फी पोस्ट कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। अर्जुन कपूर ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों ही काफी डैपर लुक में दिख रहे हैं।

अर्जुन कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है, उसके कैप्शन में उन्होंने फैन्स को क्लियरली बता दिया है कि वह अभी भी मलाइका अरोड़ा के साथ ही हैं। दोनों अलग नहीं हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

 

अर्जुन कपूर ने लिखा-'अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सभी सुरक्षित रहिए, ब्लेस्ड रहिए। लोगों की सेहत के लिए दुआ करिए। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।' अर्जुन कपूर के इस इंस्टाग्राम पोस्ट से साफ हो गया है कि मलाइका अरोड़ा और वो साथ में हैं।

अर्जुन कपूर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो जल्द ही 'एक विलेन 2' और 'द लेडी किलर' जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। इन दोनों ही फिल्मों में अर्जुन कपूर रफ-एंड-टफ किरदार प्ले करते दिखेंगे।

Content Writer

Smita Sharma