पहली बार पब्लिक प्लेस पर बेटे आरिक संग स्पाॅट हुए अर्जुन-गैब्रिएला,सामने आईं ऐसी तस्वीरें

7/11/2020 3:01:30 PM

मुंबई: एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स बीते साल 18 जुलाई को बेटे आरिक के पेरेंट्स बने हैं। पेरेंट्स बनने के बाद अर्जुन और गैब्रिएला की खुशी सांतवे आसमान पर है। वह आए दिन बेटे संग अपनी तस्वीरें शेयर कर रहते हैं।

इसी बीच हाल ही में अर्जुन और गैब्रिएला को पहली बार उनके लाडले के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान अर्जुन शर्ट और बाॅक्सर पहने कूल दिखे। वहीं गैब्रिएला व्हाइट नाॅटेड टाॅप के साथ स्किनफिट जैगिंग में स्टाइलिश नजर आईं।

वहीं आरिक की बात करें तो वह ब्लू टी-शर्ट और शाॅर्ट्स में क्यूट दिखे। इस दौरान अरिक पापा अर्जुन की गोद में दिखे।

अर्जुन की फैमिली संग ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि पहली पत्नी मेहर से अलग होने के बाद 2018 से ही गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल साथ हैं। वहीं पहली पत्नी से अर्जुन की दो बेटियां भी हैं जिनके नाम माहिका और माहिरा हैं। लेकिन अर्जुन अपनी बेटियों से बहुत ज्यादा जुड़ाव रखते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार फिल्म 'पलटन' में देखा गया था।  
 

Smita Sharma