गर्लफ्रेंड गैबरीला संग डिनर डेट पर स्पाॅट हुए अर्जुन रामपाल, तस्वीरें आईं सामने

12/7/2018 3:51:08 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों गैबरीला के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बीते दिन ही दोनों को डिनर डेट पर स्पाॅट किया गया।इस दौरान गैबरीला ब्लैक कलर की आउटफिट पहने स्टाइलिश लुक में नजर आईं।

 

वहीं अर्जुन ब्लू ट्राउजर के साथ ब्लू टी-शर्ट पहने कैजुअल लुक में दिखे। तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों मे कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि अर्जुन 20 साल बाद अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग हो चुके हैं। गैबरीला की बात करें तो वह साउथ अफ्रीकन मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने 2014 में 'सोनाली केबल' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

वहीं अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'पलटन' में देखा गया था। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया गया था। 

 

Konika