पहली बार पब्लिक प्लेस में गर्लफ्रेंड गैबरीला का हाथ थामें दिखे अर्जुन, तस्वीरें आईं सामने

11/11/2018 5:06:35 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों गैबरीला के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बीते दिन ही दोनों को डिनर डेट पर स्पाॅट किया गया।

इस दौरान गैबरीला ट्राउजर के साथ स्पोर्ट ब्रा पहने हाॅट लग रही हैं। इसके साथ ही अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने जैकेट पहनी है।

इसके साथ ही अर्जुन ब्लैक ट्राउजर के साथ महरून टी-शर्ट पहने कैजुअल लुक में दिखे।

तस्वीरों में अर्जुन गैबरीला का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

बता दें कि अर्जुन 20 साल बाद अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग हो चुके हैं। गैबरीला की बात करें तो वह साउथ अफ्रीकन मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने  2014 में 'सोनाली केबल' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

वहीं अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'पलटन' में देखा गया था। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया गया था। 


 

 

 

Neha