14 साल छोटी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड संग स्पाॅट हुए अर्जुन, लूज कपड़ों में गैब्रिएला का दिखा कूल लुक

7/6/2019 4:30:35 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल शुक्रवार रात प्रेग्नेट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के साथ डिनर डेट पर स्पाॅट हुए। इस दौरान अर्जुन और गैब्रिएला बेहद कूल अंदाज में नजर आए। तस्वीरों गैब्रिएला लूट शर्ट के साथ डेनिम जींस में कूल लुक में दिखीं। इसके साथ उन्होंने ब्लेजर कैरी किया था। 

तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने लिए ओपन हेयर रखे थे जो उनके लुक को परफैक्ट बना रहा है। वहीं अर्जुन व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में कूल लुक में दिखे। दोनों मे मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज दिए। 

बता दें कि कपल वे बीते महीने ही बेबी शॉवर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

बेबी शावर की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं। खबरें थीं कि इस पार्टी के लिए अर्जुन की एक्स वाइफ मेहर जेसिया तैयारी करने वाली है।

हालांकि पार्टी में मेहर जेसिया और अर्जुन की दोनों बेटियां भी नजर नहीं आईं। 

जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन की शादी पहले सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई थी। वहीं, अर्जुन और मेहर शादी के 20 साल बाद पिछले साल अलग हो गए थे। इसके बाद 46 के अर्जुन 32 की अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट करने लगे।

गैब्रिएला से अर्जुन को यह तीसरी संतान होगी। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की जबरदस्त और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। काम की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार फिल्म 'पलटन' में दिखा गया था।

Smita Sharma