प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को छोड़ पत्नी संग स्पॉट हुए अर्जुन रामपाल, मीडिया को देखते ही बदला रास्ता

4/30/2019 5:51:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल 46 की उम्र में तीसरी बार पिता बनने वाले हैं। बीते दिनों उन्होंने सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस को किस करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने खुलासा किया था कि गैब्रिएला प्रेग्नेंट हैं। अब हाल ही में अर्जुन की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में वह अपनी एक्स वाइफ मेहर के साथ नजर आ रहे है। हालांकि सामने आई तस्वीरों में ये दोनों एक-दूसरे से थोड़ा दूर है, मगर तस्वीर में दोनों की राहें एक है। दोनों ने एक-दूसरे से मुंह फेरा हुआ है। 

 


बता दें कि अर्जुन अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ स्पॉट होते रहते है। हाल ही में गैब्रिएला-अर्जुन की कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें गैब्रिएला बेबी बंप के साथ नजर आई थी। वहीं इससे पहले अर्जुन अपनी दोनों बेटियों मायरा और माहिका के साथ डिनर पर पहुंचे थे।

 

 

इससे जाहिर है कि अर्जुन के तीसरी बार पिता बनने से उनकी बेटियों को कोई दिक्कत नहीं है। वहीं अर्जुन के पिता बनने की खबर पर उनकी एक्स वाइफ मेहर का भी रिएक्शन आ चुका है।मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, मेहर इस बात को स्वीकार कर चुकी हैं कि अर्जुन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। मेहर अच्छी मां है और अपने बच्चों के लिए सबकुछ करना चाहती हैं।'

 

Konika