फैमिली संग डिनर करने रेस्टोरेंट पहुंचे अर्जुन रामपाल, सड़क पर बैठी गरीब महिला ने मांगी मदद, तो एक्टर ने यूं बढ़ाया हाथ

1/9/2021 4:06:10 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स संग अक्सर आउटिंग पर निकले रहते हैं। दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते हैं। बीती रात एक्टर को गैब्रिएला और दोनों बेटियों के साथ बांद्रा में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। रेस्टोरेंट के बाहर अपने बच्चे से साथ सड़क पर बैठी एक महिला ने एक्टर से मदद मांगी, एक्टर बड़े ही प्यार से उस औरत की मदद के लिए वहां रुके और उनकी हेल्प की। एक्टर की नेकी का ये वीडियो मीडिया के कैमरे में कैद हो गया, जो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari


वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अर्जुन अपनी बेटियों और गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट के लिए जैसे ही आगे बढ़ते हैं, तभी उनकी नजर सड़के के किनारे बैठी एक महिला पर पड़ती है,जिसने गोद में बच्चा लिया हुआ था। वो महिला अर्जुन से पैसे मांगती है और एक्टर उसे इग्नोर किए बिना वहां रुकते हैं और जेब से पैसे निकाल कर उस महिला के हाथ में थमा देते हैं। इस दौरान अर्जुन के इस नम्रतापूर्वक रवैये को देखते हुए महिला ने हाथ जोड़ते हुए उनका शुक्रिया करती हैं। अर्जुन के इस वीडियो को वुम्पला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसे फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Voompla (@voompla)


वीडियो में अर्जुन रामपाल के अलावा उनकी दोनों बेटी मायरा और माहिका और गैब्रिएला स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं। इस दौरान एक्टर अपनी फैमिली के साथ भी पोज देते हुए नजर आते हैं।

PunjabKesari


वर्कफ्रंट पर, हाल ही में अर्जुन रामपाल की फिल्म नेल पॉलिश रिलीज हुई है। जिसे फैंस द्वारा  काफी पसंद किया जा रहा है और इसमें अर्जुन के एक्टिंग भी देखने लायक है। फिल्म में अर्जुन के अलावा मानव कौल और आनंद तिवारी भी अहम किरदार में शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News