''धाकड़'': अर्जुन ने शेयर की कंगना और टीम संग बिताए पलों की यादें, एक्ट्रेस की तस्वीर ट्रिम करने पर मांगी माफी

7/18/2021 3:09:13 PM

मुंबई. एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों फिल्म धाकड़ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अर्जुन ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग खत्म करने के बाद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अर्जुन ने एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें एक तस्वीर को अर्जुन ने ट्रिम किया है। जिसके लिए अर्जुन ने फैंस से माफी मांगी है, क्योंकि फिल्म से उनका लुक अभी सामने नहीं आया है।


तस्वीरों में अर्जुन फिल्म की टीम के साथ नजर आ रहे हैं। जिनमें से दो तस्वीरों में अर्जुन कंगना के साथ दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन ने इनमें से एक तस्वीर को ट्रिम किया है। जिसके लिए अर्जुन ने फैंस के माफी मांगी है। तस्वीेरें शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- ये मेरे लिए धाकड़ का रैपअप है, अचानक खालीपन की भावना घर कर जाती है। ऐसा तब होता है जब आप कुछ ऐसा खत्म करते है।जो आपके बहुत करीब होता है। टीम क्रू के साथ जो यादें हैं वो बेहद खास है। माफ करें, सेट से कंगना रनौत की फोटो क्रॉप करनी पड़ी क्योंकि वास्तव में उनका लुक और मेरा लुक अभी तक सामने नहीं आया है। वहीं कंगना को टैग करते हुए एक्टर ने लिखा, "लेकिन आपके साथ काम करना अद्भुत था। अग्नि एक बार फिर से स्क्रीन पर धमाल मचाने जा रही हैं। परिवार का इतना ख्याल रखने और प्यार देने के लिए धन्यवाद। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun (@rampal72)

फिल्म की बात करें तो 'धाकड़' एक एक्शन फिल्म है। इसमें कंगना एजेंट अग्नि के रूप में नजर आएंगी और अर्जुन रुद्रवीर के रूप में नजर आएंगे। कंगना और अर्जुन के अलावा फिल्म में दिव्या दत्ता भी है। रजनीश रजी घई ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।

Content Writer

Parminder Kaur