कैजुअल लुक में भेलपुरी खाने पहुंची अर्जुन की प्रेग्नेंट GF, गंजी टॉप में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

7/17/2019 11:14:12 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल पत्नी मेहर से अलग होने के बाद से ही साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। इन दिनों गैब्रिएला प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय कर रही हैं। अब वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में गैब्रिएला को बांद्रा में स्पॉट किया गया।  

इनन लेटेस्ट तस्वीरों में वो भेलपुरी खरीदते हुए दिख रही हैं। तस्वीरों में गैब्रिएला ब्लू गंजी टॉप और ट्रैक में दिखीं। इस लुक में गैब्रिएला का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

कैजुअल लुक के साथ वो नो मेकअप लुक में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने हाई बन और स्नीकर्स पहने थे। लेकिन बिना मेकअप के भी वो स्टनिंग दिख रही हैं।

भेलपुरी खरीदते हुए गैब्रिएला की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। 

बता दें कि कुछ समय पहले ही अर्जुन ने गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इससे पहले अर्जुन ने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी, 2008 में दोनों अलग हो गए।

एक्स वाइफ मेहर जेसिया से उनकी दो बेटियां मायरा और माहिका हैं। गैब्रिएला और अर्जुन ने अभी शादी नहीं की है। 

Neha