क्रेजी हीरे जैसी आपकी चमक, हमें तुमसे प्यार...गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के बर्थडे पर अर्जुन रामपाल ने लिखा रोमांटिक पोस्ट

4/8/2022 10:24:22 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन रामपाल एक बेस्ट एक्टर होने के साथ-साथ बच्चों के एक बिंदास पिता और अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के कूल लवर भी हैं। वह अपने काम के साथ अपनी फैमिली की खुशियों का भी खूब ख्याल रखते हैं। आज अर्जुन की गर्लफ्रेंड का बर्थडे है। इस मौके पर देर रात एक्टर ने गैब्रिएला के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखा, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया। अर्जुन के साथ-साथ अब उनके फैंस और फ्रेंड्स भी गैब्रिएला को बर्थडे विश कर रहे हैं।


अर्जुन रामपान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गैब्रिएला की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ''हैप्पी बर्थडे मेरा प्यार. मेरी सबसे खास. सबसे खूबसूरत. यह आपका साल है और आने वाले कई और वर्ष हैं। क्रेजी हीरे जैसी आपकी चमक है। मैं तुमसे प्यार करता हूं। हैप्पी बर्थडे।'' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun (@rampal72)


एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

 


बता दें, अर्जुन रामपाल अपनी पत्नी मेहर जेसिया से अलग होने के बाद गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट कर रहे हैं। कपल का एक बेटा भी है जिसका नाम एरिक है। मेहर से अर्जुन की दो बेटियां हैं- मायरा और माहिका, जो एक्टर के बेहद क्लोज हैं।

 


वहीं काम की बात करें तो अर्जुन रामपाल जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'धाकड़' में दिखाई देंगे। फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं। वह फिल्म में एजेंट अग्नि की भूमिका निभाएंगी। इसमें दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में हैं।

Content Writer

suman prajapati