देर रात प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड के साथ पार्टी करते दिखे अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला ने यूं फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

5/5/2019 12:01:32 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट होते रहते है। ऐसे ही शनिवार रात अर्जुन एक बार फिर अपनी प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के साथ स्पॉट किए गए। ये दोनों फिल्म मेकर अभिषेक कपूर और प्रज्ञा कपूर की वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में पहुंचे थे। इस दौरान कपल ब्लैक आउटफिट्स में ट्विनिंग करता दिखाई दिया। दोनों ने ही ब्लैक कलर की आउटफिट पहनी थी।

 

 

दोनों ने मीडिया को कई पोज दिए। तस्वीरें देख साफ पता चल रहा है कि अर्जुन इस हालत में अपनी गर्लफ्रेंड का कितना ध्यान रख रहे है। तस्वीरों में गैब्रिएला का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।

 

 

बता दें कि कुछ ही दिनों पहले अर्जुन और गैब्रिएला ने अपने आने वाले बच्चे की गुड न्यूज सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। जहां गैब्रिएला अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं वहीं अर्जुन रामपाल तीसरी बार पापा बनने वाले हैं।

 

 

अर्जुन और गैब्रएला की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 2009 में आईपीएल की ऑफ्टर पार्टी में हुई थी। कुछ सालों बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया।

 

Konika