गर्लफ्रेंड संग अर्जुन रामपाल की आउटिंग, क्राॅप टाॅप में स्टनिंग दिखीं गैब्रिएला

10/21/2019 12:30:15 PM

मुंबई: बी-टाउन के न्यू माॅम एंड डैड अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रीड्स को अक्सर क्वालिटी टाइन स्पेंड करते देखा जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि इस कपल के घर 18 जुलाई को एक बेटे की किलकारियां गूंजी थीं।

कपल ने अपने बेटे का नाम एरिक रामपाल रखा है। वहीं आए दिन इस कपल को लंच और डिनर डेट पर देखा जाता है। रविवार शाम  कपल को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस दौरान गैब्रिएला व्हाइट क्राॅप टाॅप के साथ ब्लैक  डेनिम जींस में स्टाइलिश और बोल्ड दिखीं।

सामने आईं इन तस्वीरों में गैब्रिअला की फिटनस देखते ही बन रही है। उनकी इन तस्वीरों को देखकर को कोई नहीं कह सकता कि उन्होंने 3 महीने पहले एक बच्चे को जन्म दिया है।

वहीं अर्जुन की बात करें तो वह मेहरून टी-शर्ट, ग्रे ट्राउजर और जैकेट में कूल दिखे। सामने आईं इन तस्वीरों में कपल काफी मस्ती करता दिखा। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

तोड़ा 20 साल पुराना रिश्ता 

बता दें कि अर्जुन ने बीते साल अपने और मेहर के 20 साल पुराने रिश्ते को तोड़कर तलाक ले लिया था लेकिन अर्जुन अपनी बेटियों से बहुत ज्यादा जुड़ाव रखते हैं। मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन माॅडल गैब्रिएला को डेट कर रहे हैं। 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही फिल्म 'नासिक' में नजर आएंगे। इससे पहले अर्जुन फिल्म 'पलटन' में नजर आए थे। यह फिल्म बीते साल रिलीज हुई थी।

 

 

 

 

Smita Sharma