प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को लंच करवाने पहुंचे अर्जुन, शॉर्ट टॉप में साफ दिखा गैब्रिएला का बेबी बंप

5/13/2019 5:06:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल हाल ही में गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के साथ साथ लंच डेट पर स्पॉट हुए। इस दौरान अर्जुन और गैब्रिएला बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।

इस दौरान गैब्रिएला जॉगर्स के साथ ग्रे कलर का टैंक टॉप पहने हुए काफी खूबसूरत नजर आईं। तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

उन्होंने अपने लुक को पूरा करने लिए ओपन हेयर के साथ ग्रे हैंड बैग कैरी किया था जो उनके लुक को परफैक्ट बना रहा है। वहीं, अर्जुन व्हाइट टीशर्ट के साथ ग्रे जींस में बेहद कूल दिखे। 

बता दें कि अर्जुन की शादी पहले सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई थी। वहीं, अर्जुन और मेहर शादी के 20 साल बाद पिछले साल अलग हो गए थे। दोनों ने एक-दूसरे की सहमती के साथ इस बात का खुलासा किया था।

इसके बाद 46 के अर्जुन 32 की अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट करने लगे। गैब्रिएला से अर्जुन को यह तीसरी संतान होगी। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की जबरदस्त और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। 

 

Neha