''20 साल की होगी मेरी राजकुमारी'' लाडली के बर्थड पर अर्जुन रामपाल का दिल छूने वाला पोस्ट-''तुम जितनी भी बड़ी हो जाओ मेरे लिए हमेशा छोटी रहोगी''

1/17/2022 5:15:47 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की बेटी महिका रामपाल आज (17 जनवरी) को अपना 20वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। लाडली के बर्थडे पर अर्जुन ने बेहद ही खूबसूरत अंदाज में विश किया। उन्होंने महिका के बचपन से लेकर अब तक की यादों को एक वीडियो में सजाया।

PunjabKesari

वीडियो में पिता-बेटी की शानदार बॉन्डिंग नजर आ रही है।इसके साथ उन्होंने इमोशनल नोट भी शेयर किया। अर्जुन ने लिखा-'और इस तरह से ये 20 साल की हो गई। मेरी छोटी सी राजकुमारी, तुम चाहें जितनी बड़ी हो जाओ मेरे लिए हमेशा उतनी ही छोटी रहोगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun (@rampal72)

 

तुम बहुत खूबसूरती से बड़ी हुई हो और अब इस नए डिकेड में भी तुम्हारे लिए आनंद और ढेर सारी खुशहाली इंतजार कर रही है। मैं तुम्हें बहुत प्यार करता हूं मेरी माहू जान। वेग तुम्हारे साथ है।  तुम जैसी हो वैसा होने के लिए शुक्रिया।20वें जन्मदिन की बधाई। '

PunjabKesari

माहिका ने अपने पिता की विश पर रिप्लाई किया और लिखा- Aww, बहुत बहुत शुक्रिया। मैं भी आपसे बहुत प्यार करती हूं। अर्जुन के विश करने के बाद कई सारे सेलेब्स और फैंस ने माहिका को जन्मदिन की बधाई दी है। अर्जुन की गर्लफ्रेंड Gabriella ने माहिका को विश किया और हार्ट इमोजी बनाई। 

PunjabKesari


काम की बात करें तो अर्जुन रामपाल कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ में नजर आएंगे।ये एक एक्शन फिल्म है और एक्टर ने अपने पार्ट का शूटिंग खत्म कर लिया है। वे पॉपुलर वेब सीरीज मनी हीस्ट के इंडियन एडॉप्शन थ्री मन्कीज में भी नजर आएंगे।

 

 

 

 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News