ब्लैक ड्रेस में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने बिखेरा जलवा, बुडापेस्ट की सड़कों पर बेटे को घुमाती आई नजर

6/25/2021 10:47:46 AM

मुंबई. एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों परिवार के साथ बुडापेस्ट में छुट्टियां बिता रहे हैं। अर्जुन ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और बेटे अरिक के साथ ट्रिप से तस्वीरें भी शेयर की थी। अब एक्टर की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सुर्खियां बटोर रही हैं।


तस्वीरों में गैब्रिएला ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। जिसे गैब्रिएला ने व्हाइट शर्ट के साथ टीम-अप किया हुआ है। गैब्रिएला ने हाथ में ब्लैक पर्स कैरी किया हुआ है। लाइट मेकअप और चोटी से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में गैब्रिएला हॉट लग रही है। गैब्रिएला बुडापेस्ट की सड़कों पर घुमती नजर आ रही है साथ में उनका बेटा अरिक भी है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें गैब्रिएला ने अर्जुन और बेटे के साथ भी कई तस्वीरें शेयर की हैं। गैब्रिएला साउथ अफ्रीकन मॉडल और डिजाइनर है। गैब्रिएला और अर्जुन काफी टाइम से रिलेशनशिप में हैं। दोनों का एक बेटा अरिक है लेकिन कपल ने अभी तक शादी नहीं की है। 

काम की बात करें तो अर्जुन रामपाल फिल्म धाकड़ में नजर आने वाले हैं। फिल्म के लिए अर्जुन ने नया लुक भी लिया है। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Content Writer

Parminder Kaur