व्हाइट ड्रेस में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप, मीडिया को देख यूं लगी शर्माने

5/25/2019 12:45:51 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के चलते काफी चर्चा में हैं। शुक्रवार शाम को गैब्रिएला एक इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची। इवेंट के बाद गैब्रिएला को मीडिया ने अपने कैमरों में कैद किया। तस्वीरों में गैब्रिएला व्हाइट कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

 

इस दौरान उनके चेहरे की खुशी साफ बता रही है कि इस इवेंट का हिस्सा बनकर उन्हें काफी खुशी मिली है। मीडिया के कैमरों को देखकर काफी शरमा गई और उन्होंने एक बार भी कैमरों की ओर नहीं देखा। गैब्रिएला की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

खबरें है कि जल्दी ही ये मम्मी-पापा बन रहा कपल बेबी शॉवर पार्टी देने वाला है। खबरों की मानें को बेबी शॉवर पार्टी के लिए अर्जुन की एक्स वाइफ महर जेसिया तैयारी करने वाली है। अर्जुन के साथ तलाक होने के बावजूद दोनों के बीच अच्छा रिश्ता है।

बता दें कि अर्जुन की शादी पहले सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई थी। वहीं, अर्जुन और मेहर शादी के 20 साल बाद पिछले साल अलग हो गए थे। दोनों ने एक-दूसरे की सहमती के साथ इस बात का खुलासा किया था। इसके बाद 46 के अर्जुन 32 की अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट करने लगे। गैब्रिएला से अर्जुन को यह तीसरी संतान होगी। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की जबरदस्त और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। काम की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार फिल्म पलटन में दिखा गया था। 

 

 

Smita Sharma