गंजी टॉप में ऐसी दिखीं अर्जुन की गर्लफ्रेंड, डिलीवरी के 11 दिन बाद हो गई थीं फिट

8/11/2019 6:26:23 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स ने 18 जुलाई को मुंबई के ह‍िंदुजा हॉस्पिटल में बेटे अरिक रामपाल को जन्म दिया है। अर्जुन और गैब्रेएला अक्सर अपने बेटे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी बीच गैब्रेएला को बांद्रा में स्पॉट किया गया। 

इस दौरान अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रेएला गंजी टॉप के साथ व्हाइट लूज लोअर पहने हुए बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। हालांकि, उन्होंने डेनिम शर्ट को अपनी कमर पर बांधा हुआ था।

खुले कर्ली बाल, ग्रे स्नीकर्स और मिनिमल मेकअप में गैब्रेएला ने स्टाइलिश अंदाज में पैपराजी को पोज दिए।

इन लेटेस्ट तस्वीरों में गैब्रेएला के साथ उनकी फ्रेंड भी दिखाई दे रही हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

डिलीवरी के 11 दिन बाद हुईं फिट

बीते दिनों गैब्रिएला ने डिलीवरी के 11 दिन बाद की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में गैब्रिएला अपना फ्लैट टमी शो करते दिखीं थीं।

अर्जुन की गर्लफ्रेंड ने डिलिवरी के बाद इतनी जल्दी जिस तरह से रिकवर किया वो सभी के लिए फिटनेस गोल है। 

बता दें कि अर्जुन ने पिछले साल अपने और मेहर के 20 साल पुराने रिश्ते को तोड़कर तलाक ले लिया था, लेकिन अर्जुन अपनी बेटियों से बहुत ज्यादा जुड़ाव रखते हैं।

 

 

 

 

Neha