हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं गैब्रिएला, बेटे को गोद में लेकर घर रवाना हुए 46 के अर्जुन रामपाल

7/21/2019 12:18:34 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल गुरुवार को तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया है। अर्जुन हॉस्पिटल में बेटे और गैब्रिएला से मिलने जाते रहे हैं। इसी बीच अब गैब्रिएला हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गई हैं।

हाल ही में अर्जुन और उनकी गर्लफ्रेंड की हॉस्पिटल के बाहर से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।नए माता-पिता के रूप में उनकी पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें कपल की खुशी देखते ही बन रही है। 

हॉस्पिटल के बाहर गैब्रिएला ब्लैक लोअर के साथ व्हाइट जैकेट और ब्लैक पर्स कैरी किए हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ महसूस की जा सकती हैं। वहीं, अर्जुन बेटे को प्रैम के जरिए गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं।

इन लेटेस्ट तस्वीरों में कपल काफी खुश और कूल दिख रहा है। हॉस्पिटल के बाहर अर्जुन और गैब्रिएला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं।

बीते दिनों गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन और बेटे की फोटो शेयर की थी। जिसमें अर्जुन बड़े प्यार से लाडले को निहारते हुए नजर आए थे। हालांकि, तस्वीर में बेबी का चेहरा नहीं दिखा रहा था, लेकिन नन्हें हाथ दिख रहे थे। 

बता दें कि अर्जुन रामपाल ने पिछले साल अपने और मेहर के 20 साल पुराने रिश्ते को तोड़कर तलाक ले लिया था, लेकिन अर्जुन अपनी बेटियों से बहुत ज्यादा जुड़ाव रखते हैं। उनकी दोनों बेटियां अपने छोटे भाई को देखने पापा के साथ हॉस्पिटल पहुंची थीं। 

 

Neha