प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड संग घर का सामान खरीदने पहुंचे अर्जुन, तस्वीरों में साफ दिखा गैब्रिएला का बेबी बंप

5/24/2019 11:28:43 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल गुरुवार शाम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के साथ  फूड हॉल के बाहर स्पॉट हुए। इस दौरान अर्जुन और गैब्रिएला बेहद कूल अंदाज में नजर आए। इस दौरान गैब्रिएला ब्लैक ट्राउजर के साथ व्हाइट स्पैगिटी पहने हुए काफी खूबसूरत नजर आईं।

तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने लिए ओपन हेयर रखे थे जो उनके लुक को परफैक्ट बना रहा है। वहीं अर्जुन व्हाइट शर्ट और पैंट में कूल लुक में दिखे। इस दौरान गैब्रिएला और अर्जुन रामपाल दोनों के ही हाथों में थैले भर-भर सामान दिखाई दिया।

तस्वीरों में गैब्रिएला अर्जुन के पीछे-पीछे चलती दिखाई दी। इस दौरान मीडिया को देखते ही पहले तो गैब्रिएला ने आखें चुराई लेकिन फिर वो आगे मुस्कुराते हुए भी दिखाई दी।

खबरें है कि जल्दी ही ये मम्मी-पापा बन रहा कपल बेबी शॉवर पार्टी देने वाला है। खबरों की मानें को बेबी शॉवर पार्टी के लिए अर्जुन की एक्स वाइफ महर जेसिया तैयारी करने वाली है। अर्जुन के साथ तलाक होने के बावजूद दोनों के बीच अच्छा रिश्ता है।

बता दें कि अर्जुन की शादी पहले सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई थी। वहीं, अर्जुन और मेहर शादी के 20 साल बाद पिछले साल अलग हो गए थे। दोनों ने एक-दूसरे की सहमती के साथ इस बात का खुलासा किया था। इसके बाद 46 के अर्जुन 32 की अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट करने लगे। गैब्रिएला से अर्जुन को यह तीसरी संतान होगी। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की जबरदस्त और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। काम की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार फिल्म पलटन में दिखा गया था। 

Smita Sharma