प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड संग बांद्रा में स्पाॅट हुए अर्जुन, गैब्रिएला ने यूं फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

5/28/2019 5:14:55 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल हाल ही में प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के साथ बांद्रा में स्पाॅट हुए। इस दौरान अर्जुन और गैब्रिएला बेहद कूल अंदाज में नजर आए। तस्वीरों गैब्रिएला व्हाइट स्पैगिटी और ब्लू ट्राउजर में काफी खूबसूरत नजर आईं।

इसके साथ ही उन्होंने जैकेट को बांधा हुआ था। तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। उन्होंने अपने लुक को पूरा करने लिए ओपन हेयर रखे थे जो उनके लुक को परफैक्ट बना रहा है। वहीं अर्जुन ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर में कूल लुक में दिखे। दोनों मे मीडिया को मुस्कुराते हुए पोज दिए। 

कुछ दिन पहले ही कपल ने बेबी शॉवर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। बेबी शावर की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुईं थीं।

खबरें थीं कि इस पार्टी के लिए अर्जुन की एक्स वाइफ मेहर जेसिया तैयारी करने वाली है। हालांकि पार्टी में मेहर जेसिया और अर्जुन की दोनों बेटियां भी नजर नहीं आईं। 

बता दें कि अर्जुन की शादी पहले सुपरमॉडल मेहर जेसिया से हुई थी। वहीं, अर्जुन और मेहर शादी के 20 साल बाद पिछले साल अलग हो गए थे। इसके बाद 46 के अर्जुन 32 की अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट करने लगे।

गैब्रिएला से अर्जुन को यह तीसरी संतान होगी। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों की जबरदस्त और रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। काम की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार फिल्म 'पलटन' में दिखा गया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। 

Smita Sharma