तलाक के बाद बेटियों के साथ लंच पर निकले अर्जुन रामपाल, देखें तस्वीरें

9/22/2018 12:36:13 PM

मुंबई:बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर जेसिया अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। दोनों ने अपनी 20 साल पुरानी शादी को आपसी सहमति से हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला लिया। हाल ही में अर्जुन अपनी दोनों बेटियों के साथ लंच पर नजर आए।

 

इस दौरान उनकी बेटियां मायरा और माहिका  कैजुअल लिक में दिखीं। वहीं अर्जुन चैकप्रिंट शर्ट और पोनी टेल लुक में हमेशा की तरह हैंडसम हंक दिखे।

 

 

बता दें कि अर्जुन इन दिनों गैबरीला के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

 

 

गैबरीला की बात करें तो वह साउथ अफ्रीकन मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने  2014 में 'सोनाली केबल' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं अर्जुन की फिल्म 'पलटन' रिलीज हो चुकी है।

 

 

Neha