अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स की टू-गेदरनेस के 4 साल पूरे, खास मौके पर एक्टर ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरेें

7/9/2022 4:29:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों एक दूसरे संग प्यार के इज़हार का कोई मौका नहीं छोड़ते। आज कपल के एक-साथ को पूरे चार साल हो गए हैं और इस मौके पर दोनों पोस्ट शेयर कर एक दूसरे पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।  कपल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


अर्जुन रामपाल ने अपनी चौथी एनिवर्सरी पर गैब्रिएला संग बिताए खूबसूरत पलो और रोमांटिक तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा-'हमें चौथा मुबारक ❤️ माय लव। सभी खूबसूरत यादों के लिए धन्यवाद। अभी कई और बनानी हैं। #4सालगिरह.'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @rampal72


वहीं गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन संग एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'पसंदीदा व्यक्ति और हमेशा के लिए डेट।' फैंस इस पोस्ट पर कपल को खूब बधाई दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades)

बता दें, अर्जुन रामपाल ने 1998 में पूर्व सुपर मॉडल मेहर जेसिया के साथ शादी रचाई थी, लेकिन साल 2019 में दोनों ने अपनी 21 साल की शादी को खत्म कर दिया। पहली शादी से अर्जुन को दो बेटियां महिका और मायरा हुईं।  मेहर से अलग होने के बाद गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को डेट कर रहे हैं। दोनों पिछले चार साल से एक दूसरे के साथ हैं और उनका एक बेटा भी है जिसका नाम एरिक है। दोनों बेटे एरिक को खूब प्यार करते हैं।

 


 

Content Writer

suman prajapati