अवॉर्ड शो में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे अर्जुन रामपाल, गैब्रिएला का दिखा अजीबोगरीब लुक

3/30/2019 4:11:00 PM

मुंबई: शुक्रवार रात मुंबई में एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड शो का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपने स्टाइल से इंप्रेस किया।

इवेंट के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड सेलेब्स स्टाइलिश, ग्लैमरस और गॉर्जियस लुक में स्पॉट हुए। इस अवॉर्ड सेरेमनी में जब अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस की एंट्री हुई तो सबकी निगाहें उनपर टिकी रह गईं। 

इस अवॉर्ड शो में अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के साथ पहुंचे थे। गैब्रिएला ने बेहद अजीबोगरीब ड्रेस पहन रखी थी।

रेड कापरेट पर वे व्हाइट सिल्वर कलर की शॉर्ट ड्रेस और व्हाइट कलर के लॉन्ग बूट में दिखीं। वहीं, अर्जुन ब्लैक सूट में काफी हैंडसम दिखे। दोनों ने जमकर मीडिया कैमरा को पोज दिए। 

बता दें कि अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्मों से कही ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। अर्जुन पत्नी मेहर जेसिया को तलाक देने के बाद इन दिनों गर्लफ्रेंड और साउथ अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

गैब्रिएला बेहद हॉट और बोल्ड हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। 

Neha