अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म, तीसरी बार बने पिता

7/18/2019 3:58:45 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। स्पॉटबाय की रिपोर्ट के मुताबिक डिलीवरी सिजेरियन हुई है। गैब्रिएला ने बेटे को जन्म मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते बुधवार अर्जुन, ग्रैबिएला और परिवार समेत हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया था। गैब्रिएला के पेरेंट्स खास तौर से इस मौके के लिए साउथ अफ्रीका से मुंबई आए हैं। अर्जुन तीसरी बार पिता बने है। 

 


अर्जुन और गैब्रिएला के पैरेंट्स बनने की खबर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने लिखा-बच्चे के आगमन पर बधाई अर्जुन रामपाल। ईश्वर आपको सुखी रखे। 

 


बता दें कि अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। ये कपल हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। वहीं अर्जुन ने पत्नी मेहर जेसिया से पिछले साल मई में तलाक लिया। मेहर से शादी के 20 साल बाद उन्होंने तलाक लिया। उनकी और मेहर की 2 बेटियां हैं। तलाक के कुछ दिन बाद ही वो गैब्रिएला को डेट करने लगे थे। फिलहाल अर्जुन और गैब्रिएला ने शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। 

Konika