अपने अगले प्रोजेक्ट में विधायक की भूमिका में नजर आएंगे अर्जुन माथुर

3/3/2021 5:19:40 PM

नई दिल्ली। जी5 की आगामी फिल्म 'साइलेंस… कैन यू हियर इट?' में एक महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने की कहानी है। एमी अवार्ड्स के लिए नामांकित होने के बाद यह फिल्म अर्जुन माथुर का पहला प्रॉजेक्ट है जिसमें वह रवि खन्ना के किरदार में एक विधायक की भूमिका निभा रहे हैं।

जी 5 ने अर्जुन माथुर का एक एक्सक्लूसिव वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने फिल्म में काम करने, उनके तालमेल और अपने सह-कलाकार मनोज वाजपेयी और प्राची देसाई के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की है।  वीडियो में, अर्जुन ने अबान भरुचा देवहंस के साथ काम करने के प्रति दिल से आभार वक़्त किया है और कैसे उन्होंने ‘साइलेंस...कैन यू हियर इट?' के लिए हामी भरी जब उन्होंने फिल्म की कहानी को पूरी सटीकता के साथ उन्हें सुनाया था।

वीडियो में कहा ये
वीडियो में मनोज बाजपेयी के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए अर्जुन माथुर ने कहा,"मनोज बाजपेयी सर को जब से सत्या में देखा है तब से उनके साथ काम करना मेरे लिए एक सपना रहा है। उनके आसपास होना, उनके लिए इस परियोजना का सबसे अहम हिस्सा था। यह अनुभव अद्भुत था और इस तरह की शानदार टीम के साथ काम करने का अवसर पा कर, मैं अभिभूत महसूस कर रहा हूँ।"

उन्होंने आगे कहा,"अबान भरुचा देवहंस ने पहले नरेशन के बाद से मेरा दिल जीत लिया है और मैं बता सकता हूँ कि वह जो चाहती थी, उसके बारे में बहुत स्पष्ट थीं। उन्होंने फिल्म को शुरुआत से ले कर अंत तक, अपने जहन में देख ली है। यह खुद-ब-खुद आत्मविश्वास से भर देता है। सेट का सामान्य समीकरण बेहद सुकून देने वाला रहा है। यह रचनात्मक, मजेदार और खुशमिजाज लोगों द्वारा फ़िल्म बनाने वाला एक ग्रुप था।"

फिल्म को लेकर काफी हैं उत्साहित
 ' साइलेंस ... कैन यू हियर इट?' अर्जुन माथुर की एमी के बाद रिलीज होने वाली पहली फिल्म है और न केवल अर्जुन, बल्कि उनके प्रशंसक भी उन्हें फिर से एक्शन में देखने के लिए उत्साहित हैं। यह मर्डर मिस्ट्री, एक महिला के रहस्यमय ढंग से गायब होने के इर्द-गिर्द घूमती है। जैसे ही वह अपना घर छोड़ने को तैयार होती है, एक दुखद घटना घटती है जिसके बाद महिला गायब हो जाती है और एक दिन बाद उसकी लाश को ट्रेकर्स द्वारा खोजा जाता है।

26 मार्च को होगी रिलीज
 जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित और अबन भरूचा देवहंस द्वारा निर्देशित, फिल्म में मनोज बाजपेयी, प्राची देसाई और अर्जुन माथुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें साहिल वैद, वकवेर, बरखा सिंह, शिरीष शर्मा, सोहिला कपूर, अमित ठक्कर और गरिमा याग्निक भी हैं।'साइलेंस ... कैन यु हेयर इट?' का प्रीमियर 26 मार्च 2021 में ज़ी5 पर होगा!

 

Content Writer

Chandan