अमृता अरोड़ा ने घर पर होस्ट की मिनी पार्टी, गर्लफ्रेंड मलाइका संग फुल मस्ती मूड में दिखे अर्जुन कपूर

3/25/2021 12:40:30 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बुधवार रात एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने अपने घर छोटी सी पार्टी होस्ट की। जिसमें उनके क्लोज फ्रेंड्स शरीक हुए। इन मेहमानों की लिस्ट में मलाइका अरोड़ा के साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, करण जौहर, करिश्मा कपूर, संजय कपूर, महीप कपूर, गौरी खान, सीमा खान, मनीषा मल्होत्रा और नताशा पूनावाला जैसे सेलिब्रेटी शामिल हुए। मस्ती भरी हाउस पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तो आईए डालते हैं एक नजर इन तस्वीरों पर..

 


यह तो सभी जानते हैं कि जब अमृता और मलाइका अरोड़ा अपनी गैंग जमकर मस्ती करती हैं और वे दोस्तों के साथ वो सेल्फी न लें ऐसा तो कभी हो ही नहीं सकता।

 

अमृता के घर पार्टी की तस्वीरें करिशमा से लेकर करण जौहर और मनीष मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। 


अमृता के घर एक्टर अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड मलाइका के फुल मस्ती मूड में दिखे और उन्होंने पूरी गैंग के साथ सेल्फी भी क्लिक की।

 

इस दौरान मलाइका का रेड आउटफिट में बेहद स्टनिंग लुक देखने को मिला। जिससे अर्जुन कपूर भी नज़रे नहीं हटा पा रहे थे।


वहीं मलाइका और अर्जुन के अलावा करण जौहर, करिश्मा कपूर, संजय कपूर, महीप कपूर, मनीषा मल्होत्रा और नताशा पूनावाला भी खूब मस्ती करते नजर आए।

 

Content Writer

suman prajapati