देर रात करण के घर पार्टी में पहुंचे अर्जुन-मलाइका, गर्ल गैंग भी दिखीं साथ

1/17/2019 4:51:04 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों को एक-साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक बार फिर मलाइका और अर्जुन डिनर डेट पर पहुंची। दरअसल, अर्जुन और मलाइका करण जौहर के घर डिनर करने पहुंचे थे। 

इस दौरान उनके साथ गर्ल गैंग यानी करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अमृता सिंह भी नजर आईं। वहीं, इस डिनर पार्टी के दौरान एक बार फिर से अर्जुन की चाची महीप कपूर भी दिखाई दीं। इसके अलावा सोहेल खान की पत्नी सीमा भी नजर आईं।

हालांकि अर्जुन और मलाइका अलग-अलग गाड़ियों से पार्टी में पहुंचे थे।  इन स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। गर्लगैंग के साथ मलाइका काफी खुश नजर आए। करीना, मलाइका और अमृता गाड़ी में बैठे हुए काफी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। 

मलाइका ने पहना था A नाम का पेंडेंट 

बीते दिनों मलाइका ने एक पेंडेट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। जिसे देखने के बाद लोग इस पेंडेट में ए को अर्जुन कपूर का नाम देने लगे और मलाइका को ट्रोल करने लगे।

इतना ही नहीं मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम मलाइका अरोड़ा खान से बदलकर मलाइका अरोड़ा रख दिया है। वहीं उन्होंने तस्वीर शेयर कर फैंस को भी बताया कि AM नहीं MA हैं यानी मलाइका अरोड़ा। 

मलाइका-अर्जुन ने खरीदा आशियाना 

मलाइका अर्जुन अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। बीते दिनों खबरें सामने आईं थी कि दोनों ने मुंबई में प्रॉपर्टी भी खरीदी है।

खबरों के मुताबिक दोनों ने पॉश लोकेशन में एक घर खरीदा है। अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के करीब एक पॉश सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदा है। अब ये दोनों साथ में रहते हैं या नहीं फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है, लेकिन इस वक्त ये दोनों इस फ्लैट के इंटीरियर पर काम कर रहे हैं।


अरबाज को तलाक दे चुकी हैं मलाइका 

मलाइका अपने पूर्व पति अरबाज़ खान से अलग हो चुकी हैं। दोनों ने तलाक ले लिया है। जहां मलाइका अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं अरबाज जॉर्जिया एंड्रियाना के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं। 

 


 

Neha