अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ पूल में किया वर्कआउट, वीडियो शेयर कर बोले- ''जब गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से ज्यादा सख्त टास्क मास्टर हो''

12/6/2021 10:43:41 AM

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर मुंबई वापस लौट आए है। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। कपल ने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की थी। हाल ही में अर्जुन ने मालदीव का एक और वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में अर्जुन और मलाइका पूल में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों पानी में साइकिलिंग कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- 'जब गर्लफ्रेंड आपके ट्रेनर से ज्यादा सख्त टास्क मास्टर हो। मैं मलाइका अरोड़ा का धन्यवाद देता हूं कि क्योंकि उनकी बदौलत मालदीव में छुट्टी पर भी वर्कआउट कर रहा हूं।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

काम की बात करें तो अर्जुन हाल ही में फिल्म भूत पुलिस में नजर आए थे। अब एक्टर बहुत जल्द फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन के साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया नजर आएंगे। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News