परिणीति चोपड़ा को अर्जुन कपूर ने किया बर्थडे विश, तस्वीरें शेयर कर बोले- वर्ल्ड टयूरिजम एम्बेसडर को जन्मदिन की बधाई

10/22/2021 3:46:38 PM

मुंबई. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्टर अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है। अर्जुन ने परिणीति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

अर्जुन ने परिणीति के साथ 4 तस्वीरें शेयर की है, जिसमें दोनों अलग-अलग कपड़ों में नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर में परिणीति बैठी हुई है और अर्जुन पीछे से चल कर उनकी ओर आ रहे है। दूसरी में दोनों थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। तीसरी में दोनों सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य में दोनों खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- परी तुम पूरी दुनिया ट्रेवल करती हो और मैं तुम्हारे साथ तुम्हारे दिल ट्रेवल करता हूं। वर्ल्ड टयूरिजम एम्बेसडर को जन्मदिन की बधाई! आप इस टाइटल की हकदार हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं और परिणीति को बर्थडे विश कर रहे हैं।


बता दें परिणीति ने अर्जुन के साथ फिल्म इश्कजादे, नमस्ते इग्लैंड और संदीप और पिंकी फरार में काम किया है। दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। 

Content Writer

Parminder Kaur