सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की 'Ek Villain' का बनेगा पार्ट 2, विलेन बनेेंगे अर्जुन कपूर

10/8/2019 9:06:26 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अर्जुन को लेकर खबरें आ रही हैं कि वह बहुत जल्द फिल्म ‘एक विलेन' के सीक्वल में नजर आ सकते हैं। जी हां, खबरों के मुताबिक वह इस फिल्म में विलेन के किरदार में नज़र आएंगे। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म एक विलेन में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे।

इस फिल्म रितेश देशमुख के किरदार को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। वह फिल्म में विलेन बने थे। कहा जा रहा है कि अब रितेश देशमुख वाले रोल के लिए सीक्वेल फिल्म में फिल्ममेकर्स अर्जुन कपूर को साइन करने की तैयारी कर रहे हैं। अर्जुन फिल्म के मुख्य विलेन का किरदार निभा सकते हैं। 

एकता कपूर जल्द ही एक विलेन दूसरा भाग शुरू करने की सोच रही हैं। इसलिए अर्जुन कपूर को साइन करने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर इस समय ग्रे शेड का कैरेक्टर स्क्रीन पर निभाना चाहते हैं। वह एक विलेन-2 का हिस्सा बनने पर विचार कर रहे हैं।

अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म ‘पानीपत' की तैयारियों में लगे हुए हैं। फिल्म में अर्जुन के अलावा संजय दत्त और कृति सेनन भी नजर आएंगे। 

Pawan Insha